विदिशा: नगर पालिका में पार्षद पति जमुना कुशवाहा और राजस्व विभाग के प्रभारी प्रदीप राजावत के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है. इस घटना के विरोध में नगर पालिका के कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर एकत्र होकर कार्य बंद कर नारेबाजी की और पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचकर इस संबंध में आवेदन दिया है और मामले में उचित कार्यवाही की बात कही है. वहीं, कर्मचारी प्रदीप राजावत ने घटना को लेकर कुछ असमंजसपूर्ण बयान दिए हैं. उन्होंने बाद में इसे गलतफहमी बताते हुए विवाद को व्यक्तिगत मतभेद का परिणाम बताया.
नगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
