बिलकीसगंज। रात्रि में लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों का आक्रोश सडक़ पर फूट पड़ा. सरपंच प्रतिनिधि राजेश जांगड़े के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिलकिसगंज चौराहे पर चक्काजाम कर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ ारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने बिजली कटौती तत्काल बंद करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की. विद्युत विभाग के सहायक यंत्री शिवराम मौके पर पहुंचे और रात में बिजली कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रात के समय दो से तीन बार बिजली काटी जा रही है. इससे करीब पांच से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है. लगातार कटौती के कारण ग्रामीणों की नींद प्रभावित हो रही है। वहीं, मच्छरों का प्रकोप बढऩे से बीमारियों का खतरा बना हुआ है.
