दीपावली से पहले पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण

आष्टा। दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस ने पटाखा दुकानों और आतिशबाजी गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को क्षेत्र में एसडीएम महेंद्र सिंह किरार और एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने लाइसेंसधारी पटाखा दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण किया. उन्होंने खत्री फायर वक्र्स, एकता फायर वक्र्स और सना पटाखा सेंटर के गोदामों का जायजा लिया. अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्र, रेत और पानी सहित आग से बचाव के लिए उपलब्ध आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की जांच की. साथ ही गोदाम संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और सभी वैधानिक प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे.

Next Post

बिजौरी में स्वयंसेवकों ने चलाया नशामुक्ति अभियान

Fri Oct 16 , 2026
सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम बिजौरी में एनएसएस का ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया. पीएमश्री महाविद्यालय की बालक-बालिकाओं एवं शासकीय विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने पौधरोपण, स्वच्छता सर्वेक्षण, नशामुक्ति […]

You May Like

Play sound