रिमझिम का दौर शुरू…25 इंच से अधिक बारिश दर्ज

रतलाम। सप्ताह की शुरूआत सोमवार को दोपहर से बारिश शुरू हो गई। रिमझिम के दौर से मौसम सुहाना हो गया। वहीं आगामी दिनों में तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा हैं।

जिले में सोमवार सुबह से मौसम बदला नजर आया। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और सूरज की लुका-छिपी जारी है। दोपहर से शहर में रिमझिम फुहारों का दौर शुरू हुआ। जो देर रात बना तक जारी रहा। रिमझिम की छुआरों से मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को आमजनों ने उसम और चुभन वाली गर्मी से राहत महसूस की। दिनभर बादल छाए रहे और धूप की लुका-छुपी चलती रही इससे भी तापमान कम रहा और शाम को ठंडक महसूस की गई।

इस वर्ष अब तक जिले में 25 इंच बारिश हो चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 3.17 इंच अधिक हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तेज बारिश और रिमझिम बारिश होने की संभावना बन रही हैं। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रतलाम जिले में औसत 8.88 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें जावरा में 5 मि.मी., ताल में 4 मि.मी., पिपलौदा में 1 मि.मी, बाजना में 6 मि.मी, रावटी में 52 मि.मी और सैलाना में 3 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है । 01 जून से लेकर आज दिनांक तक रतलाम जिले में औसत वर्षा 639.50 मि.मी वर्षा दर्ज की जा चुकी है ।

Next Post

महिदपुर में कांग्रेस विधायक और पूर्व विधायक के समर्थकों में मारपीट

Mon Aug 18 , 2025
महिदपुर। एक धार्मिक आयोजन के दौरान कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस और पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। पूर्व विधायक के समर्थक जबरन विधायक के मंच पर जाकर खींचातानी करने लगे, जिससे स्वागतकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक दिनेश […]

You May Like

मनोरंजन