महिदपुर में कांग्रेस विधायक और पूर्व विधायक के समर्थकों में मारपीट

महिदपुर। एक धार्मिक आयोजन के दौरान कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस और पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। पूर्व विधायक के समर्थक जबरन विधायक के मंच पर जाकर खींचातानी करने लगे, जिससे स्वागतकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई।

इस दौरान कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के समर्थकों ने लात, घूंसे और कुर्सियों से पूर्व विधायक के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान मौके से निकल गए, जबकि उनके समर्थकों को कांग्रेस विधायक के समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

लड़ाई का कारण नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह झारड़ा का नाम मुख्य रूप से आ रहा है इसके साथ ही सूत्रों से खबर प्रकाशित हो रहीहै

पूर्व विधायक पर मौजूद लोगों में चर्चाओं का विषय था और आप लग रहे थे जबरन व्यापारियों से सवारी के नाम पर चंदा वसूल कर सवारी निकाली जाती है बाद में जो भी चंदा की राशि है वह अपने निजी स्वार्थ के लिए उपयोग की जाती हैं लगातार इस प्रकार के आरोप लगाये जा रहे हैं

Next Post

नवागत ननि आयुक्त ने मेयर एवं निगमाध्यक्ष से की मुलाकात

Mon Aug 18 , 2025
सिंगरौली। पदभार ग्रहण करने के पश्चात निगमायुक्त सविता प्रधान ने महापौर रानी अग्रवाल निगमाध्यक्ष देवेश पाण्डेय से सौजन्य भेट की महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने निगमायुक्त का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । सौजन्य मुलाकात के दौरान निगमायुक्त ने महापौर एवं निगम अध्यक्ष से नगरीय क्षेत्र के विकास कार्यो […]

You May Like

मनोरंजन