लीबिया में सैन्य मुख्यालय पर आत्मघाती हमला

त्रिपोली 03 सितंबर (वार्ता) लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 170 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बानी वालिद स्थित 444वीं कॉम्बैट ब्रिगेड के मुख्यालय को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला किया गया है।

ब्रिगेड ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ब्रिगेड ने अपने फेसबुक पेज पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने मुख्यालय के सामने वाहन के अंदर खुद को उड़ा लिया।

बयान में हमले के बाद की तस्वीरें भी जारी की गईं, जिसमें कहा गया कि स्थिति नियंत्रण में है और मुख्यालय अपना काम जारी रखे हुए है।

444वीं कॉम्बैट ब्रिगेड पश्चिमी क्षेत्र में लीबियाई सेना से संबद्ध सैन्य इकाइयों में से एक है जो त्रिपोली स्थित संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता सरकार (जीएनयू) के अधीन है।

Next Post

बीबीएल में खेलने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहे हैं आर अश्विन

Wed Sep 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 सितम्बर (वार्ता) रविचंद्रन अश्विन बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और यह ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टी20 लीग के आगामी सीजन की शुरुआत में ही हो सकता है। क्रिकबज को पता चला है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया […]

You May Like

Play sound