सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर
जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत सिंधी धर्मशाला के पास चोरों ने हाईकोर्ट में क्लर्क महिला के सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर संदेही की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक चंचल वंशकार पति विजय वंशकार 40 वर्ष निवासी सिंधी धर्मशाला के आगे सिंधी क्वाटर न. 6, हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के अधिनस्थ क्लर्क है।
जब वह हाईकोर्ट से घर लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था, आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवरात गायब थे। पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज कराते हुए शंका जाहिर की है कि पड़ोस में रहने वाला निक्की वंशकार उर्फ नीरज वंशकार घर में घुसकर कमरे एवं आलमारी का ताला तोडक़र आलमारी में रखा सामान चोरी कर के ले गया है।
