नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

2 लाख 65 हजार रुपए का माल किया जब्त
इंदौर: किशनगंज पुलिस ने सात दिन पहले हुई नकबजनी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित 2.65 लाख का माल बरामद किया है.किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि महू के हरिनगर में रहने वाले फरियादी अशोक कुमार ने मंगलवार 11 मार्च को किशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के जेवरात और नकदी चोरी कर ली.

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल एक आरोपी क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर 29 वर्षीय कृष्णकांत द्विवेदी निवासी श्री हरि नगर कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार करते हुए सुनार अनिल सोनी निवासी श्री हरिनगर को जेवर बेचने की बात कबूली. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 मोतियों सहित एक सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान के टॉप्स व झुमकी व दो सोने की अंगूठी के साथ ही पांच हजार रुपए नगद जब्त किए है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Next Post

परिषद में हंगामा : पार्षदों की मौलिक निधि बढ़ी

Wed Mar 19 , 2025
भाजपा पार्षदों के विरोध के बाद महापौर और सभापति की निधि नहीं बढ़ सकी ग्वालियर :सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हुये हंगामे और दो दिन चली बहस के बाद पार्षदों की मौलिक निधि बहुमत के आधार पर स्वीकृत हो गई जिसके बाद बैठक 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर […]

You May Like