श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 6482 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 11 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिये 6482 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार सुबह ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने आज यहां बताया कि स्वनिर्मित हिम शिवलिंग दर्शन के लिए तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से 268 गाड़ियों में रवाना हुए। उन्होंने कहा, “आज सुबह 6,482 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।”

अधिकारियों के अनुसार, 268 वाहनों के बेड़े में 4129 तीर्थयात्री पहलगाम और 2353 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। वाहनों के बेड़े हल्के और भारी मोटर वाहन शामिल थे।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 03 जुलाई से शुरू होकर 09 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 38 दिनों की होगी।

Next Post

एनसीसी के मूल्य और गुण समाज के सभी लोगों तक पहुंचने चाहिए: राजनाथ

Fri Jul 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) को देश के युवाओं के लिए आदर्श बताते हुए कहा है कि इस संगठन के मूल्य और गुण समाज के उन लोगों तक भी पहुंचने चाहिए जो कभी इसके सदस्य नहीं रहे। श्री सिंह ने शुक्रवार […]

You May Like