रांची, 03अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। श्री साहू की यह नियुक्ति कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी दी।
श्री साहू पहले भी भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और उन्हें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Next Post
नीतीश ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की दूसरी किश्त ट्रांसफर की
Fri Oct 3 , 2025
पटना, 03 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2500 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। इस योजना की पहली किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री […]

You May Like
-
1 month ago
दहेज में एक लाख मांगे, नहीं देने पर किया परेशान
-
7 months ago
जब जब होती धर्म की हानि, तब लेते भगवान अवतार
