ग्वालियर: मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच के तत्वाधान में राष्ट्रकवि गोपाल दास नीरज की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ कवि नयन किशोर श्रीवास्तव के निवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नव गीतकार बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने-माने शायर विजय कलीम और मुख्य अतिथि के रूप में कवियत्री माला श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन ख्याति प्राप्त शायर मनीष रोशन ने किया।आरंभ में संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने गोपाल दास नीरज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था की ओर से नवगीतकार बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, शायर विजय कलीम, कवियत्री माला श्रीवास्तव और कवि रवि कांत दबंग को गोपालदास नीरज सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र संस्था के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक नयन किशोर श्रीवास्तव, रामसेवक सकवार और डॉ. विजय करुण, यासीन खान मंसूरी द्वारा प्रदान किए गए।इसके बाद काव्य संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव ने आभार प्रस्तुत किया।
