खत्म हुआ पानीपत गैंग का आतंक: आरोन पुलिस ने निकाला सरगना का जुलूस

गुना: आरोन पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय पानीपत गैंग के सरगना विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस निकाला, जिससे अपराधियों में खौफ और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास का संदेश गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नगर में किसी भी तरह की गैंग या अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

आरोन टीआई रविंद्र सिंह सिकरवार ने दावा किया है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि विशाल राजपूत एक चोरी की मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 60 लीटर कच्ची शराब और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी विशाल राजपूत आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही अलग-अलग थानों में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल कहां से चोरी की गई थी। पानीपत गैंग पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चर्चाओं में रही है, जिसके सरगना की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। आरोन पुलिस ने अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि शहर की शांति भंग करने वालों और गैंग चलाने वालों का यही अंजाम होगा। क्षेत्र में अवैध शराब, हथियार और चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Next Post

मातृ दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

Sun May 10 , 2026
सागर:पं.रविशंकर शुक्ल शास.क.उ.मा.वि. सागर में महिलाओं के सम्मान एवं उनकी अद्वितीय क्षमताओं को पुनः अभिभूत कर महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर चंदन सिंह एरिया मैनेजर ने कहा कि माँ हमारी आजीवन देखभाल करती है उनका मार्गदर्शन जीवन भर साथ रहता है । पद्माकर […]

You May Like