मातृ दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान

सागर:पं.रविशंकर शुक्ल शास.क.उ.मा.वि. सागर में महिलाओं के सम्मान एवं उनकी अद्वितीय क्षमताओं को पुनः अभिभूत कर महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर चंदन सिंह एरिया मैनेजर ने कहा कि माँ हमारी आजीवन देखभाल करती है उनका मार्गदर्शन जीवन भर साथ रहता है । पद्माकर निनावे शाखा प्रबंधक ने कहा कि नारी हर रूप में पूजन एवं वंदना की मूर्त है।

कार्यक्रम में श्रीमती आसमा जैन प्राचार्य शास.हाईस्कूल चमेली चैक ने कहा कि आज के समय में नारी अबला नहीं सबला है वह शिक्षित होकर पूरे परिवार एवं समाज में अपना परचम लहरा रही है इस अवसर पर संकुल प्राचार्य डाॅ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने न केवल अपनी माँ को याद किया बल्कि हर क्षण माताऐं किस प्रकार से अपने बालकों का लालन-पालन व ध्यान रखती है ।

इस अवसर पर श्रीमती आशा जैन, प्राचार्य शास.उ.मा.वि. मोराजी, श्रीमती मालिनी जैन, वरिष्ठ शिक्षिका तथा डाॅ. शुभा मिश्रा, डाॅ. नाहिद परवीन खान, श्रीमती सुमन सेन, श्रीमती शालिनी जैन, श्रीमती शोभना ढिमोले, श्रीमती नीलोफर खान, श्रीमती रितु कटारे, सुश्री अर्चना कुशवाहा, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती संध्या नामदेव, श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती अरूणा जैन, जितेन्द्र बिल्थरे, श्री सुनील सोनी, संजय अग्रवाल, श्री नीरज पुरी गोस्वामी, जितेन्द्र रजक एवं संकुल की अन्य शिक्षिकाओं का सम्मान एस.बी.आई. की ओर से सम्मान किया गया आभार जनशिक्षक ओ.पी. श्रीवास्तव ने माना।

Next Post

10 सटोरिए पकड़ाए

Sun May 10 , 2026
जबलपुर : मदनमहल, ओमती पुलिस ने दस सटोरियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से नगद 14 हजार 350 रूपये जप्त किए गए। मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि नरसिंह मंदिर के पीछे दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखते निलेश कोरी निवासी ग्वारीघाट, दयाराम लोधी निवासी गोरखपुर एवं सट्टा पट्टी […]

You May Like