
ग्वालियर । सफल युवा मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को तिघरा थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाना और समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। मंडल द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस मौके पर पर्यावरण के प्रति अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनको बचाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा व एसआई महेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अर्जुन धाकड़ सहित सफल युवा मंडल के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुशवाह ने किया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों ने पौधों की देखरेख व संरक्षण का संकल्प लिया।
