
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 28 जुलाई से 8 अगस्त तक मप्र विधानसभा का मानसून सत्र चलेगा। 10 बैठकें होंगी। विधानसभा में पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जो कानून सरकार की ओर से आएंगे उन कानूनों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा और सबकी भागीदारी से यह सत्र भी काफी सार्थक होगा।
