
दमोह। शहर स्थित बालाकोट रोड स्थित आगम आई हॉस्पिटल, दमोह में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 158 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 24 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें आवश्यकतानुसार मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई। वहीं 56 मरीजों को दृष्टि परीक्षण के बाद चश्मे का नंबर प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. सचिन जैन (MS), कॉर्निया सर्जन व डॉ. रितु जैन (Medical Retina Specialist) ने मरीजों की जांच कर उन्हें आंखों की बीमारियों, उपचार व बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परामर्श दिया।शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।
