जबलपुर : मदनमहल, ओमती पुलिस ने दस सटोरियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से नगद 14 हजार 350 रूपये जप्त किए गए। मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि नरसिंह मंदिर के पीछे दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखते निलेश कोरी निवासी ग्वारीघाट, दयाराम लोधी निवासी गोरखपुर एवं सट्टा पट्टी लिखवाते रहीम निवासी नरसिंहपुर, सुकल मरावी निवासी सिवनी, अविनाश मोटवानी, प्रकाश प्रजापति दोनों निवासी गोरखपुर, आदित्य बेन निवासी मदनमहल, जगदीश चक्रवर्ती निवासी कुम्हार मोहल्ला, आकर्ष सिंह ठाकुर निवासी नरसिंह वार्ड को पकड़ा गया।
जिनके कब्जे से 9 हजार 300 रूपये जप्त किये गये। सट्टा पट्टी लिखने वाले निलेश कोरी व दयाराम लोधी से पूछताछ करने पर दोनो ने मोहित सिंह राजपूत निवासी कालीमठ कैलाश आटा चक्की के पास मदनमहल के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना बताया। इसी प्रकार ओमती टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि भरतीपुर में दबिश देते हुए सट्टा लिखते गोलू जायसवाल निवासी सरकारी कुआ के पास मरघटाई रोड घमापुर बताया जो सट्टा पट्टी एवं लगवाडी रकम 5050 रूपये रखे मिला जिसे जप्त करते हुये पूछताछ करने पर मोनू सोनकर के कहने पर सट्टा लिखना तथा सट्टा लिखकर पूरा हिसाब मोनू सोनकर का देना जिसके एवज में मोनू सोनकर द्वारा प्रतिदिन मजदूरी के रूप मे 550 रूपये देना बताया। गोलू जायसवाल एवं मोनू सोनकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया
