एकलव्य टमसार की छात्रा मीनाक्षी ने बांधी राष्ट्रपति को राखी

कुसमी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टमसार की होनहार छात्रा मीनाक्षी सिंह के लिए रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास और यादगार बन गया।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयए टंसार में पढ़ने वाली मीनाक्षी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधने का अवसर मिला। दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी सिंह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। आदिवासी अंचल से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंची मीनाक्षी की इस उपलब्धि को
सीधी जिले और पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।मीनाक्षी ने यह संदेश भी दिया कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली प्रतिभाएं भी मेहनत और अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बताया। विद्यालय के प्राचार्य रामपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ ने मीनाक्षी सिंह को बधाई शुभकामनायें प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य कि कामना किये हैं।

Next Post

शिकायत पर एसडीएम ने किया चेकडैम का निरीक्षण

Mon Aug 31 , 2026
सीधी: पड़वारी नाला पांड में चेकडैम से संबंधित प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल आईएएस ने मौके पर पहुंचकर चेकडैम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल का बारीकी से अवलोकन कर चेकडैम की वर्तमान स्थिति, निर्माण एवं आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली। एसडीएम […]

You May Like