शिकायत पर एसडीएम ने किया चेकडैम का निरीक्षण

सीधी: पड़वारी नाला पांड में चेकडैम से संबंधित प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल आईएएस ने मौके पर पहुंचकर चेकडैम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल का बारीकी से अवलोकन कर चेकडैम की वर्तमान स्थिति, निर्माण एवं आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली। एसडीएम श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल की स्थिति पर आवश्यक निगरानी रखने एवं जनहित से जुड़े विषयों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम द्वारा आदिवासी बालक आश्रम शाला छिंदहा टोला का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने आश्रम शाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Next Post

इमरती देवी ने फिर कुछ ऐसा कहा, जिसे कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया

Mon Aug 31 , 2026
ग्वालियर: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली प्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है, राम राजा की नगरी ओरछा पहुंची इमरती देवी ने रामराजा से ऐसी प्रार्थना की है। जो अब राजनीतिक गलियारो में चर्चा का विषय बन गयी […]

You May Like