जापान में बर्ड फ्लू का प्रकोप, 5,60,000 मुर्गियों को मारा जाएगा

टोक्यो, 21 फरवरी (वार्ता) जापान के इवाते प्रान्त में ‘हाइली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा’ (बर्ड फ्लू) के फैलने की पुष्टि होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावित पोल्ट्री फॉर्म की लगभग 5,60,000 मुर्गियों को मारने का निर्णय लिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कानेगासाकी शहर के इस फॉर्म ने शुक्रवार सुबह पशु स्वच्छता सेवा केंद्र को सूचित किया था कि मुर्गियों की मौत की संख्या में असामान्य वृद्धि देखी गई है। प्रारंभिक परीक्षणों में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद किए गए आनुवंशिक (जेनेटिक) परीक्षणों ने संक्रमण की पुष्टि कर दी।

यह इस सीजन में देश भर के पोल्ट्री फॉर्मों में बर्ड फ्लू का 20वां मामला है, जबकि इवाते प्रान्त में इस साल का यह पहला पुष्ट मामला है। प्रशासन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावित फॉर्म के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

 

Next Post

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: जिले में 17.45 लाख वोटर, 8.32 लाख मतदाता 18 से 39 वर्ष के बीच; गोविंदपुरा में 120 साल के तीन बुजुर्ग मतदाता

Sat Feb 21 , 2026
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टेंडिग कमेटी की बैठक शनिवार को आयोजित की गई. जिसमें एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. कमेटी की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अघिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की. बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दल के पदाधिकारी और सभी एसडीएम एवं अन्य कर्मचारी […]

You May Like