
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टेंडिग कमेटी की बैठक शनिवार को आयोजित की गई. जिसमें एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. कमेटी की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अघिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की. बैठक में राष्ट्रीय राजनीतिक दल के पदाधिकारी और सभी एसडीएम एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. इस दौरान राजनीतिक दलों के सदस्यों को बताया गया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन होने के बाद एैसा नहीं है कि अब नाम नहीं जुड़ेगा. अगर कोई मतदाता का नाम जुडऩे से या कटने से रह गया है जो आगामी दिनों में फार्म सात और आठ भर कर जुड़वा हटवा भी सकते हैं. एसआईआर के बाद शिकायतें मिलने पर अंतिम प्रकाशन में सत्रह लाख पैंतालीस हजार चार सौ तिरेपन मतदाता जिले में पाए गए है. इनमें से युवा मतदाता जिनकी उम्र अठारह से उन्तालीस वर्ष के बीच आठ लाख बत्तीस हजार नौ सौ सत्रह है. सबसे बड़ी बात तो यह कि एक सौ बीस वर्ष से अधिक उम्र के तीन पुरुष मतदाता गोविंदपुरा विधान सभा में पाए गए. वहीं सातों विधानसभाओं में सौ वर्ष से अधिक उम्र के एक सौ पच्चीस मतदाता पाए गए हैं जिनमें चौरासी मतदाता महिला हैं. जिले में सौ से एक सौ उन्नीस वर्ष के दौ सौ बाईस मतदाता पाए गए हैं इकहत्तर बैरसिया, चार भोपाल उत्तर, दो नरेला, नौ भोपाल द.प., सात भोपाल मध्य, नौ गोविंदपुरा, बीस हूजूर में मतदाता हैं. वहीं 72 थर्ड जेंडर मतदाता भी है.
-149 बैरसिया – दो लाख पैंतालीस हजार तीस
-150 भोपाल उत्तर- दो लाख पांच हजार छ: सौ पांच
-151 नेरला -दो लाख तैरासी हजारआठ सौ तेरानवे
-152 भोपाल द. प.- एक लाख बहत्तर हजार छ: सौ दस
-153 भोपाल मध्य -एक लाख इक्यासी हजार दौ सौ चौहत्तर
-154 गोविंदपुरा – तीन लाख बीस हजार सात सौ छयालीस
-155 हूजूर – तीन लाख छत्तीस हजार दौ सौ पिंच्यानवे
अंतिम प्रकाशन के बाद पच्यासी से एक सौ बीस वर्ष के सात हजार सात सौ छियानवे वहीं सर्विस वाले वोटर पंद्रह सौ इकत्तीस और पीडब्ल्यू डी वोटर आठ हजार तीन सौ अंठानवे मतदाता हैं.
-अठारह से उन्नीस वर्ष तक के जिले तैईस हजार सात सौ चौरानवे
-बीस से उन्तीस वर्ष के युवा वोटर तीन लाख बासठ हजार छ: सौ तिरयानवे
-तीस से उन्तालीस वर्ष के वोटर चार लाख बयालीस हजार चार सौ तीस
-चालीस से उन्चास वर्ष के वोटर तीन लाख अंठानवे हजार चार सौ छत्तीस
-पचास से उन्सठ वर्ष के वोटर दो लाख बहत्तर हजार तीन सौ अंठानवे
-साठ से उन्हत्तर वर्ष के वोटर एक लाख संतावन हजार दो चौअन
-सत्तर से उन्यासी वर्ष के वोटर सरसठ हजार आठ सौ इकत्तर
-अस्सी से नवासी वर्ष के वोटर अठारह हजार आठ सौ उन्तीस
-नब्बे से निन्यानवे वर्ष के वोटर दो हजार चौरानवे
-सौ सै एक सौ नौ वर्ष के वोटर एक सौ अठारह
-एक सौ दस से एक सौ उन्नीस वर्ष के वोटर चार
