यदि सत्य थे तो सार्वजनिक रूप से रखें अपनी बात: जगद्गुरू राघवदेवाचार्य महाराज

जबलपुर। राजस्थान की युवती द्वारा पंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर और चर्चित कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज उर्फ ईश्वरानंद महाराज पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के बाद महाराज अभी जबलपुर की कथा से गायब हैं। अभी तक न तो उन्होंने मीडिया में अपनी बात रखी है और न ही वे सामने आए हैं जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सोमवार को जबलपुर में जगदगुरू राघवदेवाचार्य महाराज ने इसी मामले में बयान देते हुए कहा है कि उत्तम स्वामी महाराज ने जो जबलपुर में जारी कथा छोड़ने का निर्णय लिया है वह गलत है, यदि वह सत्य थे तो कथा करनी चाहिए थी और नियम से मीडिया के सामने जवाब देना चाहिए था। पत्रकारों से चर्चा के दौरान जगदगुरू राघवदेवाचार्य ने ये भी कहा कि वे किसी से न डरें और अपनी बात सभी के सामने रखें क्योंकि न्याय सत्य और गलत दोनों में साथ खड़ा होता है।

विदित हो कि कुछ दिनों पहले राजस्थान की एक युवती ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। विगत 12 फरवरी को भेजी गई इस शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ गलत काम हुआ और शिकायत करने के बाद से उसे धमकियां मिल रही हैं। युवती का कहना है कि स्वामी जी के कुछ समर्थक उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह शिकायत वापस ले ले। जानकारी के अनुसार जबलपुर में कथावाचक उत्तम स्वामी महाराज की कथा भी होनी थी जिसे बीच में ही छोड़कर वे शहर से कहीं दूर चले गए हैं।

Next Post

ओल चिकी लिपि संथाल समुदाय की पहचान का सशक्त प्रतीक: मुर्मु

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को कहा कि ओल चिकी लिपि दुनिया भर में संथाल समुदाय की पहचान का सशक्त प्रतीक है। श्रीमती मुर्मु ने आज यहां इस लिपि के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया । समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय ने किया था। राष्ट्रपति […]

You May Like