रूस ने 14 एटीएसीएमएस, स्ट्रोम शैडो मिसाइलों को मार गिराया

मॉस्को, 15 जनवरी (वार्ता) रूस के युद्ध समूह जापद बैटलग्रुप ने 600 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है और डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) में टर्नी बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “दुश्मन के नुकसान में 600 सैनिक, एक टैंक, आठ बख्तरबंद लड़ाकू वाहन शामिल है, जिनमें दो अमेरिका निर्मित एम113 और एक तुर्की निर्मित किरपी, 13 मोटर वाहन और पांच तोपें शामिल है, जिनमें दो नाटो देशों द्वारा निर्मित है।”

बयान में कहा गया है कि तीन गोला बारूद डिपो और चार इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशन नष्ट कर दिए गए। समूह ने डीपीआर में टर्नी बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है।

मंत्रालय ने कहा कि रूस के युग समूह ने अधिक लाभप्रद स्थिति हासिल कर ली है तथा यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 220 से अधिक सैनिकों और चार बख्तरबंद वाहनों को मार गिराया है।

रूस के वोस्तोक समूह ने 220 यूक्रेनी सैनिकों और एक क्रैब स्व-चालित तोपखाने इकाई को नष्ट कर दिया।

मंत्रालय ने कहा कि रूस के सेंट्र युद्ध समूह ने अग्रिम पंक्ति में अपनी स्थिति में सुधार किया है और 500 यूक्रेनी सैन्य कर्मियों और एक बख्तरबंद लड़ाकू वाहन को खत्म कर दिया है।

इसी तरह रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रांस्क क्षेत्र और काला सागर के ऊपर यूक्रेन की ओर से दागी गई छह एटीएसीएमएस मिसाइलों, छह स्टॉर्म शैडो मिसाइलों और 31 ड्रोनों को मार गिराया।

बयान में कहा गया है, “यूक्रेन के क्षेत्र से छह अमेरिकी निर्मित एटीएसीएमएस ऑपरेशनल-टैक्टिकल मिसाइलों, छह यूके निर्मित स्टॉर्म शैडो एयर-लॉन्च क्रूज़ मिसाइलों और 31 मानव रहित विमान-प्रकार का उपयोग करके ब्रांस्क क्षेत्र में लक्ष्य पर मिसाइल हमला करने का रात भर प्रयास किया गया था। सभी हवाई हमले के हथियारों को वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा मार गिराया गया।”

बयान में कहा गया है कि काला सागर के ऊपर दो और स्टॉर्म शैडो एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। ऑपरेशन में कोई रूसी नागरिक हताहत नहीं हुआ।

 

Next Post

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य

Wed Jan 15 , 2025
राजकोट 15 जनवरी (वार्ता) प्रतिका रावल (154) और कप्तान स्मृति मंधाना (135) की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस […]

You May Like