किन्नर सपना, उसके पति सहित पांच पर बेटमा में अमानत में खयानत का केस दर्ज

इंदौर. बेटमा में रहने वाली दो किन्नरों से 15 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर लेकर धमकाने का आरोप सामने आया है. जांच के बाद पुलिस ने छह आरोपियों पर मामला दर्ज किया है.

बेटमा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में जेल में बंद किन्नर सपना और उसके पति राजा हाशमी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है. एसडीओपी संघप्रिया सम्राट ने बताया कि सपना और राजा हाशमी के साथ अन्य पांच लोग बेटमा में रहने वाली किन्नर नीतू और बाला के घर कुछ समय तक ठहरे थे. इसी दौरान आरोपियों ने भरोसा बनाकर उनसे करीब 15 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण अपने पास रख लिए. जब नीतू और बाला ने रुपए और जेवर वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी. प्रारंभिक जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने सपना, उसके पति राजा हाशमी और अन्य साथियों के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा में मामला दर्ज कर लिया. जानकारी के मुताबिक सपना और राजा हाशमी इस समय विजयनगर क्षेत्र में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में जेल में बंद हैं. पुलिस अब इस नए मामले में आगे की जांच कर रही है.

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा में किसान एवं सहकारिता सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Sat Dec 20 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौअभ्यरण्य में 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्राकृतिक खेती माडल के लोकार्पण तथा किसान एवं सहकारिता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया. उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, नवनिर्मित भोजन शाला, गौशाला, मंदिर तथा प्राकृतिक खेती के लिए बनाये गये […]

You May Like