भारी उमस के बाद मेहरबान हुए बादल, लोगों को भीषण गर्मी से मिली निजात 

नीमच। कई दिनों की भारी उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार को नीमच जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं, क्योंकि बारिश होने से खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेगी।

बारिश के दौरान शहर की सडक़ों पर पानी बह निकला और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। जिले में इस वर्ष प्री-मानसून बारिश पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही है। पिछले साल इस अवधि में औसतन 1.9 इंच वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 2.6 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर हुई यह वर्षा किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी और आगामी दिनों में मानसून की अच्छी शुरुआत की उम्मीद बढ़ गई है।

Next Post

जन्मदिन पर राहुल का अन्याय से लड़ने, हर भारतीय की आवाज बुलंद करने का संकल्प

Fri Jun 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर देश के हर नागरिक की आवाज उठाने, अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने तथा राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए निरंतर काम करते रहने का संकल्प दोहराया है। श्री गांधी ने शुक्रवार को […]

You May Like