नयी दिल्ली 15 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के महत्वपूर्ण संगठन महिला कांग्रेस को स्थापना दिवस पर आज बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
श्री खरगे ने यहां एक संदेश में कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर उसके कार्यकर्ताओं तथा सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ।
उन्होंने कहा “कांग्रेस हमेशा से महिलाओं की बराबरी, हक और सम्मान के लिए समर्पित एवं संघर्षशील रही है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर अंतरिक्ष की उड़ान तक, राष्ट्र निर्माण में हमारे देश की आधी आबादी ने पूरा योगदान दिया है।
खरगे ने स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस को बधाई दी
