रीवा में सरपंच की संदिग्ध मौत, दो महिलाओं पर जहर देकर मारने का आरोप

रीवा। रीवा में एक सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिसमें दो महिलाओं पर सरपंच को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है. जिन महिलाओं के द्वारा मृतक को अस्पताल लाया गया उन महिलाओं के द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व सरपंच के साथ ऋतुराज पार्क के अंदर जमकर मारपीट की गई थी, जिसमें पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया था.

परिजनों ने बताया कि मृतक ताज मोहम्मद गोविंदगढ़ के मड़वा के सरपंच है जो एक जमीन के सौदे में रीवा आये हुए थे. शाम को अचानक परिजनों को फोन आया कि सरपंच की हालत खराब है जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी. हालांकि जिस सरपंच की मौत हुई है उसे दो महिलाओं के द्वारा संजय गांधी अस्पताल लाया गया था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चिरहुला में उन्हीं महिलाओं के घर में बैठकर उन्होंने फल खाया था इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी थी. इस पूरे मामले को लेकर परिजन अब उन महिलाओं पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं. क्योंकि तकरीबन 2 वर्ष पूर्व इन्हीं दोनों महिलाओं के द्वारा सरेआम सरपंच ताज मोहम्मद के साथ ऋतुराज पार्क के अंदर जमकर मारपीट की गई थी. दो वर्ष पूर्व हुई घटना के बाद भी सरपंच ताज मोहम्मद का उन महिलाओं से संपर्क जारी रहा. परिजनों का आरोप है कि बीती शाम आखरी बार सरपंच उन्हीं के घर था और वही महिलाए अस्पताल लाई थी जिसको लेकर अब सरपंच के परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. इस पूरी घटना को लेकर परिजनों की मांग है कि आरोपी महिलाओं से गहन पूछताछ का हत्या का असली कारण पता लगाया जाए इसके लिए परिजन अब थाने में कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.

Next Post

ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri May 22 , 2026
नीमच। जिले के जीरन थाना पुलिस को ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 38 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए […]

You May Like