ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नीमच। जिले के जीरन थाना पुलिस को ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 38 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश यादव व पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई की रात ग्राम पालसोड़ा स्थित खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाश ऑयल चोरी कर ले गए। मामले में थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामनिवास पिता तेजपाल बंजारा निवासी देवीपुरा थाना जीरन, भरत पिता अमरसिंह बावरी निवासी ग्राम पालसोड़ा थाना जीरन तथा नागेश्वर उर्फ कान्हा पिता श्यामलाल बावरी निवासी ग्राम पालसोड़ा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नीली टंकी में भरा 38 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

Next Post

पवन चक्कियों पर डाका... गार्ड बंधक, पुलिस पर पथराव,16 बदमाश गिरफ्तार, 30 लाख की केबल और वाहन जब्त

Fri May 22 , 2026
रतलाम/रिंगनोद। थाना रिंगनोद क्षेत्र के ग्राम रोला मगरा स्थित पवन चक्कियों पर हुई सनसनीखेज लूट और चोरी की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी गई कॉपर केबल, एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन सहित करीब 30 लाख रुपए […]

You May Like