ब्यावरा: सांसद खेल महोत्सव के तहत संकुल एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभाएं दिखाई.महोत्सव में परंपरागत खेल कबड्डी, खो-खो, विभिन्न प्रकार की दौड़, नींबू रेस, रस्साकसी, बैंडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं पहले संकुल स्तर पर तथा यहां विजेता हुए प्रतिभागियों ने विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया.
प्रतियोगिताएं शासकीय कॉलेज के खेल मैदान एवं प्रोग्रेसिव हाईट्स स्कूल के मैदान पर हुई.प्रतियोगिताएं 12 से 18 वर्ष, 19 से 25 वर्ष एवं 25 से अधिक आयु वर्ग के लिए आयोजित की गई. प्रतियोगिताएं बीईओ दिलीप शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हुई. सांसद के पीए आदित्य शर्मा, मितेश व्यास विशेष रुप से उपस्थित रहे.
प्रतियोगिताओं के संचालन में खेल शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा. विकासखंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी राजगढ़ में आयोजित होने वाली संसदीय क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे. सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर मौजूद खेल प्रतिभाओं को अवसर देते हुए उन्हें आगे लाना है.
