69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ

सागर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 तक सागर में अंतर्राष्ट्रीय मैंच हो सकेंगे एवं मेहनत, लगन, पारदर्शिता, संकल्प के साथ खेल कर अपने राज्य का नाम रोशन करें। उक्त विचार जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने सागर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के रंगारंग शुभारंभ पर स्थानीय खेप परिसर मैदान पर व्यक्त किए। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि आज इस परिसर में देख कर लग रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी के 2047 के विकसित भारत तक सागर में भी अंतर्राष्ट्रीय मैंच खेले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज मुझे सन 1971-72 की याद आती है जब मैं स्कूल में पढ़ता था और विभिन्न खेल खेला करता था। आज लगभग 50 साल बाद मुझे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उपस्थित होने का अवसर मिला है इससे मैं गौर्वान्वित महसूस कर रहा हूँ । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष
श्याम तिवारी ने कहा कि शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक होते हैं, इसलिए हमें शिक्षा के साथ साथ खेल भी खेलना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, संकल्प आपकी हर इच्छा को पूरा करने में सहायक होते हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 37 राज्य शामिल हुए हैं, जिनमें 350 से अधिक 14 वर्ग के कम वर्ग के बालक बालिका शामिल हैं एवं 150 से अधिक जनरल मैनेजर, कोच मैनेजर शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के पूर्व में फील्ड मार्शल रवीन्द्र खाटोल के नेतृत्व में एवं सेंट मैरी कॉन्वेंट, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के बैंड दल के द्वारा 37 राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों द्वारा ध्वजा रोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की खिलाड़ी तौहीन बादल के द्वारा शपथ दिलाई गई। प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डीपीएस पथरिया हाट, आर्य कन्या विद्यालय एवं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन रचना तिवारी, अमित मिश्रा, मुकेश तिवारी के द्वारा किया गया जबकि आभार नोडल अधिकारी डॉ महेन्द्र प्रताप तिवारी ने माना।

Next Post

छतरपुर में अवैध उत्खनन पर 15 प्रकरणों में 10.40 लाख का जुर्माना

Wed Dec 17 , 2025
छतरपुर:छतरपुर जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के मामलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 प्रकरणों में कुल 10 लाख 40 हजार 908 रुपये का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सभी मामलों में अर्थदंड तय करते हुए जुर्माना जमा कराने के बाद ही जब्त वाहनों […]

You May Like