छतरपुर में अवैध उत्खनन पर 15 प्रकरणों में 10.40 लाख का जुर्माना

छतरपुर:छतरपुर जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के मामलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 प्रकरणों में कुल 10 लाख 40 हजार 908 रुपये का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सभी मामलों में अर्थदंड तय करते हुए जुर्माना जमा कराने के बाद ही जब्त वाहनों को मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
अवैध रेत परिवहन के मामलों में अंतिम सिंह (29,688), राजपाल यादव (28,750), कालीचरण नागर (30,000), सुम्मेर सिंह (30,625), विजय सिंह (32,500), प्रदीप विश्वकर्मा (30,625), अंकित यादव (29,688), राजेश कुमार पटेल (28,750), महेश साहू (15,000) और देवेंद्र अवस्थी (28,750 रुपये) पर जुर्माना लगाया गया।

वहीं अवैध गिट्टी परिवहन में बालचंद्र पटेल पर 32,832 रुपये, हीरालाल पाल पर 2,36,000 रुपये और धीरेंद्र पटेल पर 2,32,400 रुपये का अर्थदंड तय किया गया। इसके अलावा अवैध मुरूम परिवहन के मामले में नीरज पटेल पर 26,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों को जब्त कर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने बिना ई-टीपी के खनिज उत्खनन व परिवहन की स्वीकारोक्ति की।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जुर्माना राशि जमा होने के बाद ही प्रकरणों का प्रशमन कर वाहन मुक्त किए जाएंगे। प्रशासन ने दोहराया कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Next Post

जनप्रतिनिधियों का चाल, चरित्र, चेहरा और आचरण होना चाहिए अच्छा : विजयवर्गीय

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल: राज्य के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि जनप्रतिनिधियों को हजारों आंखें देखती हैं और उनका चाल, चरित्र, चेहरा और आचरण बहुत अच्छा होना चाहिए।श्री विजयवर्गीय राज्य विधानसभा के आज आयोजित हुए विशेष सत्र के दौरान चर्चा की शुरुआत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा […]

You May Like