परमाणु संयंत्रों पर हमले रोकने के लिए अमेरिका, इज़रायल के साथ संपर्क में है रूस : उल्यानोव

मॉस्को, 28 मार्च (वार्ता) रूस ने कहा है कि वह अमेरिका और इज़रायल के साथ संपर्क में है और उन्हें परमाणु ऊर्जा संयंत्रों (एनपीपी) विशेष रूप से बुशेहर परमाणु संयंत्र की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर हमलों से बचने की सलाह दे रहा है। वियना स्थित अंतरराष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने संवाद समिति रिया नोवोस्ती से कहा, “रूसी संघ इज़रायल और अमेरिका दोनों के साथ आवश्यक संवाद कर रहा है और उन्हें याद दिलाया गया है कि परमाणु संयंत्रों पर हमलों को पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।” इस बीच, रूस के विदेश मंत्री के पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के विशेष प्रतिनिधि व्लादिमीर सफ्रोंकोव ने कहा कि रूस ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए पक्षों को ठोस विकल्प सुझा रहा है।

उन्होंने कहा, “मॉस्को न केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए तैयार है, बल्कि इस दिशा में सक्रिय कदम भी उठा रहा है।” श्री सफ्रोंकोव ने बताया कि रूस सभी पक्षों के साथ लगभग दैनिक संपर्क बनाए हुए है और उन्हें राजनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंताओं को दूर करने के लिए रूस ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहा है।

Next Post

अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज

Sat Mar 28 , 2026
मुंबई,28 मार्च (वार्ता) भोजपुरी फिल्म स्टार अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. प्रस्तुत इस फिल्म में सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस, […]

You May Like