चेंबर कार्यकारिणी के लिये 251 उम्मीदवार मैदान में

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों के लिए प्रचार तेज हो गया है। प्रत्याशी जहां मैदान में ताकत झोंक रहे हैं, वहीं नाम वापसी और नामांकनों की जांच के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब मुख्य पदों के लिये दो दो उम्मीदवारों ही आमने सामने है। वहीं कार्यकारिणी समिति पद के लिये 251 उम्मीदवार शेष रह गये हैं।

निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय का कहना है कि नाम वापसी और नामांकनों की जांच के बाद अब चुनावों में उतरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। कार्यकारिणी समिति पद हेतु 251 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं मुख्य छह पदों अध्यक्ष, संयुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मानसेवी सचिव के लिये आमने सामने दो – दो उम्मीदवार है।

Next Post

शहर को मिली सामुदायिक पार्क की सौगात

Thu Jul 9 , 2026
सीधी । शहर को सामुदायिक पार्क की सौगात मिली है। प्रभारी मंत्री ने 57 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने नगर पालिका परिषद सीधी […]

You May Like