भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सदन को संबोधित करते हुए हर्षपूर्वक अवगत कराया कि मालवांचल के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में फाग पर्व के रूप में मशहूर भगौरिया लोकोत्सव को सरकार ने राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल बड़वानी, धार और झाबुआ दो सेक्टर्स में सरकार कृषि कैबिनेट आयोजित करने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम भगौरिया पर्व में भी शामिल होंगे और यहीं पर कृषि कैबिनेट भी करेंगे, जिससे सामाजिक उत्सवों के प्रोत्साहन के साथ इस अंचल और यहां के निवासियों के विकास में मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता भी दिखाई दे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से तथा विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पूरे सदन की तरफ से प्रदेश के सभी जनजातीय बन्धुओं को 24 फरवरी से प्रारंभ हो रहे भगौरिया लोकपर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
