एक लाख दीपों से जगमगायेगा गौरीघाट

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जिले में इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगा। गौरीघाट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शाम 7 बजे एक साथ 1 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने संपूर्ण गौरीघाट को 50 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 2-2 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए 10 विभागों को 5-5 सेक्टर में दीप प्रज्वलन का संपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, राजस्व विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन मंडल अधिकारी, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, महाकौशल कॉलेज तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को 5-5 सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

सूने मकान से लाखों का गोल्ड ले गए चोर

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत लमती में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए लाखों के सोने के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को गगन शर्मा 40 वर्ष निवासी लमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like