दिल्ली में 42 दिनों में 12,078 टीबी मरीज मिलने से टीबी मुक्त भारत अभियान की खुली पोल- कांग्रेस

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में तेजी से बढ़ रहे टीबी के मामलों पर चिंता जताते हुए रेखा गुप्ता सरकार से तत्काल विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने की मांग की है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह कमेटी टीबी के बढ़ते मामलों की निगरानी कर संक्रमण पर नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुझाये। उन्होंने कहा कि विशेष स्क्रीनिंग अभियान के दौरान 42 दिनों में 12,078 मामले सामने आना केंद्र सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान की विफलता को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि गत एक जुलाई तक दिल्ली में 28.83 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 21.67 लाख छाती एक्स-रे और 3.65 लाख मॉलिक्यूलर टेस्ट किये गये तथा 1.75 लाख टीबी मरीज नोटिफाई हुए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2023 में 1,00,523, 2024 में 1,05,343 और 2025 में 1,12,977 टीबी मामले सामने आये। वर्ष 2024 में टीबी से 5,093 मौतें हुईं, जो राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

श्री यादव ने कहा कि 24 मार्च से 5 मई तक चले विशेष अभियान में 71,603 लोगों की जांच हुई और करीब 42 प्रतिशत नये मरीज एक्स्ट्रा-पल्मोनरी टीबी से पीड़ित पाये गये। उन्होंने कहा कि 38 उच्च जोखिम वाले वार्डों को विशेष निगरानी में रखकर सरकार को व्यापक अभियान चलाना चाहिए।

 

 

Next Post

कुंडेकसा में मंत्री डॉ. विजय शाह ने अस्थाई अस्पताल का किया निरीक्षण

Fri Aug 21 , 2026
बालाघाट, बैगा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ 25 हजार की आबादी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा पहुंचकर बीमार बच्चों एवं व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के […]

You May Like