ब्यावरा। दीपावली के दूसरे दिन नगर के अति प्राचीन श्री बिहारीजी मंदिर धाम पर भव्य अन्नकूट का आयोजन किया गया. अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.
भगवान को 56 भोग अर्पित कर दौना प्रसादी वितरित की गई. मंदिर धाम पर यह परंपरा 100 वर्षों से अधिक समय से पुरानी है. विशेष बात यह है कि अन्नकूट का आयोजन दीपावली के दूसरे दिन ही किया जाता है.
यह आयोजन पुजारी परिवार के द्वारा सतत् रुप से प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन किया जाता आ रहा है. मंदिर समिति की भी आयोजन में विशेष भूमिका बतायी जाती है. अन्नकूट के आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने मंदिर धाम पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की.
