दो लाख के टायर ले गए चोर

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत प्लांट में रखे हाई ट्रकों के दस टायर कीमती दो लाख रूपए के चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को रोहित कुमार यादव 29 वर्ष निवासी गांधीगंज सिहोरा ने लिखित शिकायत की कि वह जियोमिन आयरन मेनुफैक्चरिंग कम्पनी में वर्ष 2022 से सहायक स्टोर के पद पर कार्यरत है।

कम्पनी के द्वारा हाईवा ट्रकों के नये टावर वी.के.टी. कम्पनी के 20 एवं 100 टायर जे.के. कम्पनी के इस तरह कुल 120 टायर माईंस के अंदर बने टीन सेट के नीचे आटो मोबाइल में रखवाकर चैन डालकर ताला लगवाकर सुरक्षित रखवा दिया था। सुबह लगभग 9 बजे वह अपनी डयूटी पर गया था कुछ देर बाद आलोक जैन स्टोर इंचार्ज भी आ गये दोनों टीन सेट के नीचे रखे टायरों को देखने गये टायरों में लगी चैन एवं ताला टूटे हुये थे कुछ टायर कम दिखे रिकार्ड मिलान करने पर कुल 10 टायर कीमती लगभग 2 लाख रूपये के नहीं थे। रात मेेंं अज्ञात चोर जियोमिन आयर मेनुफैक्चिरिंग प्लांट से हाईवा ट्रकों के 10 टायर चोरी कर ले गया।

Next Post

सीने में उठा दर्द, युवक की मौत

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पड़रिया में खेत में काम करने गए युवक के सीने में अचानक दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक राजेन्द्र सिंह लोधी 45 […]

You May Like