
एसपी के निर्देशन में ठीकरी पुलिस ने की कार्रवाई, चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
बड़वानी/अंजड़, (नवभारत)।
एसपी जगदीश डावर द्वारा क्षेत्र में चोरों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसके अनुपालन में एसपी जगदीश के निर्देशन और एएसपी अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी अनुभाग दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस थाना ठीकरी द्वारा अपराध क्रं. 46/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी की गई चार पानी मोटर बरामद की गई है।
पुलिस थाना ठीकरी द्वारा इस मामले वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौंगडे ने एक टीम गठित की और साइबर सेल के तकनीकीय सहयोग व आसूचना संकलन वा गांव के मुखबिरों के माध्यम से चोरों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने बताया कि उक्त कार्रवाई में कालू पिता धन्ना लाला बमनका उम्र 30 साल निवासी कनास पूरा बरूफाटक ठीकरी जिला बड़वानी, राहुल पिता खजान मुझल्दे 23 साल निवासी कनास पूरा बरूफाटक ठीकरी जिला बड़वानी, गंगा राम पिता छत्तर उम्र 28 साल निवासी अंबापुरा ठीकरी जिला बड़वानी एवं सुनील पिता सुभास उम्र 24 साल कनास पूरा बरूफाटक ठीकरी जिला बड़वानी को गिर$फ्तार किया गया है।
यह रहे टीम में शामिल
उक्त टीम में निरी ओपी सिंह चौंगडे, रमेश यादव, आशिफ आली, भीमसिंह, सुनील पॉलीवाल, मगन बुंदेला, पप्पू निगोले, साइबर सेल की टीम के उनि रितेश खत्री, योगेश पाटिल, अरुण मुजाल्दा शामिल थे।
