सीएम डॉ यादव आज पटना में, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभाएं

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे आज बिहार के पटना पहुंच रहे हैं। उन्होंने लिखा, बिहार के मेरे भाई-बहनों, पटना की पुण्यभूमि पर आपसे मिलने, आपके बीच आ रहा हूं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कुम्हरार और विक्रम विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सीएम मोहन यादव ने विश्व खाद्य दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि कोई भूखा न रहे, सभी को भोजन प्राप्त हो का संकल्प यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास के प्रयासों को सुदृढ़ करता है। उन्होंने अन्नदाताओं और श्रमिकों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से ही देश का पोषण संभव है।

Next Post

आजाद समाज पार्टी ने कहा- दंगा कराना चाहते थे कुछ लोग

Thu Oct 16 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में व्याप्त तनाव के बीच दलित संगठनों का पक्ष रखते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही ने आंदोलन स्थगित करने के पीछे की वजह बताई हैं। उन्होंने कहा कि ‘वकील अनिल मिश्रा ने बाबासाहब और संविधान का अपमान किया था जिसके विरोध में हमने आंदोलन […]

You May Like