आजाद समाज पार्टी ने कहा- दंगा कराना चाहते थे कुछ लोग

ग्वालियर: ग्वालियर में व्याप्त तनाव के बीच दलित संगठनों का पक्ष रखते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही ने आंदोलन स्थगित करने के पीछे की वजह बताई हैं। उन्होंने कहा कि ‘वकील अनिल मिश्रा ने बाबासाहब और संविधान का अपमान किया था जिसके विरोध में हमने आंदोलन का आह्वान किया था। कुछ आपराधिक और असामाजिक तत्व इस व्यक्ति विशेष की लड़ाई को वर्ग संघर्ष में बदलना चाहते थे। वे हमारे कंधे पर बंदूक रखकर शहर में दंगा-फसाद कराना चाहते थे और उसका राजनीतिक लाभ लेना चाहते थे।’

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमें इन तत्वों के मंसूबों से जुड़े सबूत दिखाए, जिसके बाद हमने उनके इरादों को नाकाम करने के लिए आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया। हमने पुलिस के सामने लिखित में कुछ मांगें रखी हैं, जिसमें अनिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में एससी एसटी एक्ट और रासुका की धाराएं बढ़ाने की मांग प्रमुख है।’

Next Post

विकसित भारत का संकल्प सत्यम, शिवम, सुंदरम के मूल मंत्र में निहित है: कुलगुरू

Thu Oct 16 , 2025
रीवा:शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के समाज विज्ञान संकाय के तत्वावधान में विकसित भारत: विजन 2047 विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो. आई. पी. त्रिपाठी शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में एडी उच्च […]

You May Like

Play sound