21 अप्रैल से शुरू होगा स्टार प्लस का नया शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’

मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस का नया शो कभी नीम नीम कभी शहद शहद ,21 अप्रैल से शुरू होगा।

स्टार प्लस ने हमेशा अपने इमोशनल स्टोरीज़, यादगार किरदारों और दिल को छू लेने वाले कंटेंट से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिर चाहे प्यार की कहानियां हों, फैमिली ड्रामा या रिश्तों की उलझनें, चैनल ने हमेशा टेलीविज़न इंडस्ट्री में बेंचमार्क सेट किया है। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्टार प्लस लेकर आ रहा है एक नया शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’, जो एक अनोखी लव स्टोरी है और दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है।

कभी नीम नीम कभी शहद शहद के प्रोमो में इस नए शो की एक प्यारी सी झलक दिखती है। एक तरफ है कथा, जो अपने पौधों से बहुत प्यार करती है। उसे हरियाली में सुकून मिलता है, और वो अपने दम पर जीने वाली, थोड़ी अलग सी लेकिन दिल की साफ लड़की है। दूसरी ओर है उदय माय मॉम कैफे का शेफ, जिसे खाना बनाना ही नहीं आता बल्कि खाने में प्यार और अपनापन डालना भी आता है। दोनों की दुनिया एकदम अलग, लेकिन क्या पता यहीं से शुरू हो कोई अलग सी लव स्टोरी।उनकी दुनिया तब टकराती है जब सड़क पर अचानक दोनों की टक्कर हो जाती है, और कथा का प्यारा सा पौधा टूट जाता है। बस फिर क्या था, कथा ने बिना कुछ सोचे-समझे उदय को सुनाना शुरू कर दिया। प्रोमो से ये साफ दिखता है कि कथा को शादी-ब्याह में कोई खास दिलचस्पी नहीं है, वो अपनी दुनिया में खुश है। वहीं उदय अपने शांत स्वभाव से सब कुछ संभालता है। दोनों की सोच और अंदाज़ बिल्कुल अलग है, और यही टकराव इस कहानी को खास बनाता है।

‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ एक ऐसी कहानी है जहां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दो लोग टकराते हैं, जुड़ते हैं और एक अनोखा रिश्ता बनाते हैं। ये कहानी है उलट स्वभाव के लोगों की, उनके जज़्बातों की और उन कनेक्शनों की जो बिल्कुल अलग होते हैं। यह शो 21 अप्रैल से हर रात सात बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Next Post

श्रेया घोषाल की आवाज में ‘राम भजन कर मन’ का नया रूप

Wed Apr 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) प्रभु श्रीराम को समर्पित सुप्रसिद्ध भजन ‘राम भजन कर मन’, जिसे कभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से अमर किया था, अब श्रद्धेय श्रेया घोषाल की आत्मिक प्रस्तुति में एक नए भाव और तरंग के साथ सामने आया है। यह भजन सारेगामा इंडिया लिमिटेड द्वारा […]

You May Like