भोपाल में पूनम पांडे की एंट्री, म्यूजिक वीडियो तेरी अदाओं पे मैं वारी वारी की शूटिंग शुरू

भोपाल। अभिनेत्री एवं मॉडल पूनम पांडे अपने नए म्यूजिक वीडियो तेरी अदाओं पे मैं वारी वारी की शूटिंग के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचीं। इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण अभिनय मंच फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

भोपाल आगमन पर पूनम पांडे का आत्मीय स्वागत किया गया। निर्माण टीम के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग भोपाल और आसपास के आकर्षक लोकेशनों पर की जाएगी। वीडियो में भव्य सेटअप, शानदार सिनेमैटोग्राफी और पूनम पांडे का नया अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

अभिनय मंच फिल्म्स ने बताया कि यह म्यूजिक वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ दृश्य प्रस्तुति के स्तर पर भी खास होगा। टीम इसके निर्माण को बड़े स्तर पर पूरा कर रही है।

म्यूजिक वीडियो की रिलीज डेट और अन्य जानकारियां जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएंगी। भोपाल में होने वाली इस शूटिंग से स्थानीय कला और फिल्म गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

खण्डेलवाल ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

Mon Jun 29 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को लेकर प्रदेश टोली की बैठक को संबोधित किया। बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों, संगठनात्मक स्तर पर इसकी प्रभावी क्रियान्वयन योजना और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप […]

You May Like