सरकारी भूमियों को बनाया जा रहा ग्रीन जोन, अवैध कब्जों पर लगेगी लगाम

जबलपुर: शहर की खाली पड़ी सरकारी भूमियों को चिन्हित कर उन्हें ग्रीन जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे अवैध कब्जों पर भी लगाम लगेगी। नागरिक इस जन-हितैषी और पर्यावरण-संरक्षक अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। अपने आसपास रोपे गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यह बातें निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहीं है। दरअसल राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक व्यापक पौधारोपण अभियान शुरू किया है। इस अभियान की विशेष बात यह है कि निगम द्वारा न केवल पार्कों और खाली समतल भूमियों पर पौधे लगाए जा रहे हैं, बल्कि शहर के छोटे-बड़े नालों,नालियों और फुटपाथ के किनारों पर भी सघन पौधारोपण किया जा रहा है।

इस संबंध में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शहर के हरित दायरे को बढ़ाना तथा जल स्रोतों व नालों के आसपास के पर्यावरण को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि नालों के किनारों पर पौधे लगाने से मिट्टी का कटाव रुकेगा तथा आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध व प्रदूषण से नागरिकों को राहत मिलेगी।
पौधें की सुरक्षा के टीमें तैनात
श्री अहिरवार ने बताया कि जल स्रोतों और नालों के समीप ऐसे पौधे और छायादार वृक्ष लगाए जा रहे हैं जो तेजी से पनपते हैं और प्राकृतिक रूप से पानी को शुद्ध करने में सहायक होते हैं। रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने के साथ-साथ नियमित सिंचाई और देखभाल के लिए उद्यान विभाग की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

Next Post

दो दिन बाद पकड़ी गई ढाई फीट लंबी गोह

Sun Aug 9 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत रतन नगर निवासी पी एस वर्मा के घर में विगत दो दिन से एक ढाई फीट लंबी गोह दो दिन से दहशत का पर्याय बनी हुई थी। शनिवार को जैसे ही गोह उनके बैठक रूम में गोह दिखाई दी उसी समय सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना […]

You May Like