जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में बेलगाम डंपर की डंपर टक्कर घायल चाचा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल है जिसका उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि कुंवर लाल पटेल पिता बलराम पटेल निवासी टिकरिया का मोटर साइकिल से भतीजे को साथ लेकर गोसलपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था।
नेशनल हाईवे के पास एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी थी। दोनों को गंभीर चोटे आ गई थी अस्पताल में कुंवर लाल पटेल की मौत हो गई।
