इंस्टाग्राम पर चाकू लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार लहराते वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी को तेजाजी नगर पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेजाजी नगर की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऐसे अपराधियों की प्रोफाइल पर नजर रख रही है, जो सोशल मीडिया पर रंगबाजी कर हथियारबाजी का प्रदर्शन करते हैं.

इसी दौरान पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें असरावद खुर्द में रहने वाले 21 वर्षीय सनद उर्फ सन्नू मंडलोई इंस्टाग्राम पर चाकू लहराता नजर आ रहा था. सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने वीडियो पोस्ट करने की बात कबूल की. पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत पर्करण दर्ज किया. तेजाजी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. सोशल मीडिया पर हथियारबाजी और दबंगई दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Next Post

विश्व मच्छर दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ माधव प्रसाद हसनी के मार्गदर्शन में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिला मलेरिया कार्यालय, इन्दौर द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए.जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रश्मि शर्मा दुबे ने बताया कि प्रतिवर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन […]

You May Like