जागरूकता रैली निकाली गई

जबलपुर: रेल मंडल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली (प्रभात फेरी) जिसमें कार्मिक विभाग के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण के निर्देशन  में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हाई कोर्ट चौराहा होते हुए उमंग रेल सामुदायिक भवन तक एक रैली का आयोजन किया गया।

इसी तरह  स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 अभियान  में स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान तहत चिकित्सा विभाग जबलपुर मंडल द्वारा डॉ. श्याम सुन्दर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक के निर्देशन एवं डॉ. बी.सी.एस. राव मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जबलपुर के आदेशानुसारमंडल के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु स्वच्छता जागरूकता रैली – प्रभात फेरी निकाली गयी।

Next Post

ढाई लाख नगद समेत जेवरात ले गए चोर

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत छीतापार में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र ढाई लाख रूपए नगद समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार खाटू श्याम दर्शन करने गए थे।पुलिस के मुताबिक आशीष शुक्ला निवासी ग्राम छीतापार वार्ड […]

You May Like