ढाई लाख नगद समेत जेवरात ले गए चोर

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत छीतापार में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र ढाई लाख रूपए नगद समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार खाटू श्याम दर्शन करने गए थे।पुलिस के मुताबिक आशीष शुक्ला निवासी ग्राम छीतापार वार्ड नं. 71 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऐलोपेथिक दवाईयो का थोक विक्रेता है।

एक अगस्त की शाम सपरिवार खाटू श्याम दर्शन करने के लिये रवाना हुआ था घर से रवाना होकर उज्जैन महाकाल दर्शन करने के पश्चात् सावरिया सेठ दर्शन करने जा रहा था। जब लौटकर वापिस आए तो देखा तो ताला टुटा हुआ था घर के अंदर रखी आलमारिया जो कटर से काट कर खोली गयी थी आलमारी में रखा सामान एक सोने की मनचली वजनी करीबन एक तोला, सोने का मंगलसूत्र वजनी करीबन एक तोला, चार सोने की अंगूठी वजनी करीब एक तोला, चार सोने की चूडी वजनी करीब चार तोला, एक सोने का हार वजनी करीब दो तोला, एक सोने का लाकिट, दो जोड़ी सोने के बाला, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का खुसना, चार जोड़ी चांदी की बिछिया एवं 2, 50,000 रूपये सिकमी के पैसे समेत अन्य गायब थे। छत से नीचे आने वाली सीढी का दरवाजा खोलकर चोर मकान के अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चुराकर ले गए है।

Next Post

पड़ोसी ने सूने घर से चुराये थे जेवर- नगदी, नकबजन गिरफ्तार

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पुराना कंचनपुर में सूने मकान से जेवरात, नगदी चुराने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चुराये हुए सोने चांदी के जेवरात जब्त कर लिए गए। चोर कोई नहीं बल्कि पीडि़त का पड़ोसी निकला जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने […]

You May Like