एनएचआरसी ने तमिलनाडु में 18 श्रमिकों की मौत का स्वतः संज्ञान लिया

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है एनएचआरसी ने आज बताया कि आयोग ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट का स्वतः संज्ञान लिया है। इस विस्फोट में कम से कम 18 श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, 19 अप्रैल को जब यह घटना घटी, तब कारखाने में महिलाओं सहित 100 से अधिक श्रमिक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रासायनिक मिश्रण और निर्माण प्रक्रिया के दौरान घर्षण के कारण विस्फोट हुआ। खबरों के मुताबिक, जिले में हाल ही में हुई इसी तरह की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आते हैं। आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव और विरुधुनगर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल श्रमिकों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Next Post

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर 6 शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई शुरू

Fri Apr 24 , 2026
सिंगरौली। भारतीय जनगणना-2026 के महत्वपूर्ण चार-स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण के तीसरे चरण का दूसरा दिन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन और जनगणना विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। आज के प्रशिक्षण सत्र […]

You May Like