देवास से 6 साल बाद गिरफ्त में आया डकैती का मुख्य आरोपी

उज्जैन। नवधा एग्रो टेक फैक्ट्री में 6 साल पहले चौकीदार को बंधक बनाकर सात बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। एक बदमाश लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाश को मंगलवार-बुधवार रात देवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि 24 दिसंबर 2020 को आधी रात में ग्राम मौलान स्थित नवधा एग्रो टेक फैक्ट्री में 2 व्यक्ति पानी पीने के बहाने आये थे, चौकीदार ने उन्हे रोका तो दोनों के अन्य साथी भी तलवार-कट्टे से लैस होकर फैक्ट्री में घुस गये थे। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर फैक्ट्री के शटर का ताला काटा गया था और गोदाम में रखी 50 बोरी नट बोल्ट, 50 नग थ्रेशर पुली, पाइप काटने का कटर, 40 बोरी सोयाबीन, खाली गैस टंकी, डीपी ऑयल, 3 सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर लूट लिया था। मामले में चौकीदार की सूचना पर धारा 458, 380 का प्रकरण दर्ज कर जांच के बाद धारा 395 और 411 का इजाफ किया। छह बदमाशों को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में फारुख पिता अहमद हुसैन निवासी रसूलपुर जिला देवास लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया। 6 साल बाद खबर मिली कि बदमाश फारूख अपने घर रसूलपुर आया हुआ है। तत्काल एक टीम देवास रवाना की गई और रात में उसे घेराबंद कर हिरासत में लिया। जिसे बडऩगर लाने के बाद बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

Next Post

विकास के साथ सुशासन भी हमारी प्राथमिकता: कुंवर

Thu May 14 , 2026
सीधी । जिले के कुसमी उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने 131 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन अब […]

You May Like